एंग्ज़ाइटी के चलते मैंने शराब और कॉफी पीना छोड़ दिया: ऐक्ट्रेस माही विज
टीवी ऐक्ट्रेस माही विज ने कहा है, "मुझे बहुत एंग्ज़ाइटी की प्रॉब्लम है क्योंकि मैं बहुत ज़्यादा सोचती हूं। मैंने कॉफी छोड़ दी है और मुझे चाय छोड़ने के लिए भी कहा गया है।" उन्होंने कहा, "6 महीने से मैंने शराब पीना भी छोड़ दिया है क्योंकि इससे मेरी एंग्ज़ाइटी बढ़ जाती है। खुद की देखभाल बहुत ज़रूरी है।"