एंटीग्रम एनर्जी ने IPO के लिए जमा किया ड्राफ्ट पेपर, 49.50 लाख नए शेयर करेगी जारी
रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर एंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, आईपीओ में 49.50 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे और 5.40 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रहेगा। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम को अपनी सब्सिडियरी व सोलर प्लांट में निवेश करेगी।