एंड्रॉयड यूज़र्स के डेटा चोरी मामले में अमेरिका में गूगल पर लगा ₹2,700 करोड़ का जुर्माना
कैलिफोर्निया (अमेरिका) की एक अदालत ने एंड्रॉयड यूज़र्स के डेटा चोरी के मामले में गूगल पर ₹2,700 करोड़ जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि गूगल ने यूज़र्स की इजाज़त के बिना उनके स्मार्टफोन से उनकी निजी जानकारी जुटाई। यह मामला 2019 में शुरू हुआ था जिसमें करीब 1.4 करोड़ लोगों ने मिलकर अदालत में मुकदमा दायर किया था।