एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए सरकार की चेतावनी, हैक हो सकते हैं फोन; तुरंत कर लें ये काम
सरकार की एजेंसी CERT-In ने करोड़ों एंड्रॉयड यूज़र्स को चेतावनी दी है। एजेंसी ने बताया कि एंड्रॉयड के सॉफ्टवेयर में खामियों के कारण हैकर्स फोन का डेटा चुरा सकते हैं। प्रभावित वर्ज़न में एंड्रॉयड 13 से 16 शामिल हैं। CERT-In ने यूज़र्स को तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट अपडेट और सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की सलाह दी है।