एंड्रॉयड स्मार्टफोन की चार्जिंग किन कारणों से हो जाती है स्लो?
एंड्रॉयड स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है। पावर सोर्स का कमज़ोर या गड़बड़ होना, वायरलेस चार्जिंग अथवा चार्जिंग पोर्ट पर गंदगी होने से स्मार्टफोन की चार्जिंग स्लो हो जाती है। इसके अलावा, चार्जिंग पर लगाकर फोन इस्तेमाल करने, बैकग्राउंड में ऐप खुला छोड़ देने, पुरानी बैटरी या तापमान बढ़ जाने से भी चार्जिंग धीरे हो सकती है।