एंथ्रोपिक के CEO, उनकी बहन और भारतीय मूल के CFO ने एक साल में कितनी कमाई की?
IPO फाइलिंग के मुताबिक, एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोडेई ने 2025 में $17.958-मिलियन (₹170.85-करोड़) कमाए। उनके वेतन में $9.264-मिलियन के स्टॉक अवॉर्ड और $4.028 मिलियन के ऑप्शन अवॉर्ड शामिल थे। वहीं, उनकी बहन और कंपनी की सह-संस्थापक डेनिएला अमोडेई ने $16.408-मिलियन (₹156.09-करोड़) कमाए। क्लॉड बनाने वाली कंपनी के भारतीय मूल के CFO कृष्णा राव की कमाई $720,250 (₹6.85 करोड़) रही।