एंथ्रोपिक ने IPO के लिए $70-78/शेयर का प्राइस बैंड किया तय, $1 ट्रिलियन वैल्यूएशन का रखा लक्ष्य
एंथ्रोपिक ने IPO के लिए $70-78/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी करीब 82.5 करोड़ शेयर बेचकर अधिकतम $64.4 बिलियन जुटाना चाहती है जबकि रणनीतिक निवेशकों से $26 बिलियन की अलग प्राइवेट प्लेसमेंट भी प्रस्तावित है। इससे कुल फंड जुटाने की रकम $90.4 बिलियन तक पहुंच सकती है और कंपनी का वैल्यूएशन $1.4 ट्रिलियन तक हो सकता है।