एंथ्रोपिक ने जुटाया ₹1,150 अरब का निवेश, ₹16,000 अरब हुआ कंपनी का मूल्यांकन
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक ने सीरीज़ एफ फंडिंग राउंड में लगभग ₹1,150 अरब की राशि जुटाई है और
इस निवेश के बाद कंपनी का मूल्यांकन करीब ₹16,000 अरब हो गया है। बकौल कंपनी, यह राशि उसके व्यवसाय को और मज़बूत करेगी। एंथ्रोपिक की इस फंडिंग राउंड का सह-नेतृत्व आइकॉनिक, फिडेलिटी मैनेजमेंट ऐंड रिसर्च कंपनी और लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने किया।