एंथ्रोपिक AI के दौर में इंसानी लेखक को दे रही ₹3.25 करोड़ का वेतन
AI कंपनी एंथ्रोपिक एक वरिष्ठ लेखक पद के लिए सालाना ₹3.25 करोड़ तक की पेशकश कर रही है। इसके लिए कम से कम 8 साल का उच्च-स्तरीय संचार अनुभव जरूरी है। कंपनी का मानना है कि क्लॉड जैसे AI टूल होने के बावजूद रणनीतिक संदेश तैयार करने के लिए इंसानी कौशल अपरिहार्य है।