एंसी सोजन ने तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना लंबी कूद का नैशनल रिकॉर्ड

केरल की लंबी कूद खिलाड़ी एंसी सोजन ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय इंटर-स्टेट चैंपियनशिप के चौथे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 वर्षीय एंसी ने 6.88 मीटर की छलांग लगाई, जबकि अंजू का पिछला रिकॉर्ड 6.83 मीटर था जो उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक्स में बनाया था।

Load More