एअर इंडिया 2 जनवरी से शुरू करेगी दिल्ली-न्यूयॉर्क के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट
एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 2 जनवरी 2025 से दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी। एयरलाइन ने कहा है कि यह फ्लाइट एयरबस A350 विमान से संचालित होगी और पहली बार अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स के बिजनेस क्लास में निजी सुइट्स होंगे और जल्द ही इन फ्लाइट्स में ऑन-बोर्ड वाई-फाई की सुविधा भी होगी।