एअर इंडिया का पायलट डोप टेस्ट के लिए नहीं दे पाया यूरिन सैंपल, जांच अधिकारी ने की मदद: रिपोर्ट
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट का पायलट विमान से उतरने के बाद लड़खड़ा रहा था और उसे बैठने के लिए मदद की ज़रूरत पड़ी थी। बकौल रिपोर्ट, उसे यूरिन सैंपल देेते समय भी जांच अधिकारी की मदद लगी थी। जब विमान अचानक नीचे गिर रहा था तब पायलट कॉकपिट में अपनी सीट पर नहीं था।