एअर इंडिया की बिज़नेस क्लास के यात्री ने कहा- 'खराब खाना मिला'; एयरलाइन ने दिया जवाब
एअर इंडिया की बिज़नेस क्लास में यात्रा करने वाले एक शख्स ने अपने अनुभव को लेकर 'X' पर लिखा कि उसे खराब खाना परोसा गया और गंदे कवर वाली खराब सीटें दी गईं। शख्स ने बताया कि उसने राउंड ट्रिप के लिए ₹5 लाख का भुगतान किया था। एअर इंडिया ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं।