एअर इंडिया के यात्री ने बिज़नेस क्लास में जापानी एमडी पर किया पेशाब
एअर इंडिया के एक यात्री ने हाल ही में दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट AI2336 के बिज़नेस क्लास में एक साथी यात्री पर पेशाब कर दिया। एयरलाइन की आंतरिक रिपोर्ट के अनुसार, तुषार मसंद नामक यात्री ने ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक हिरोशी योशिज़ेन पर पेशाब किया था। केबिन क्रू मेंबर्स ने हिरोशी को साफ करने में मदद की।