एअर इंडिया के विमान की मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से आ रही थी जलने की गंध
मुंबई से चेन्नई जा रहे एअर इंडिया के विमान 'एआई 639' में पायलट ने केबिन में जलने की गंध आने पर विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से चेन्नई रवाना किया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, यात्रियों और क्रू की सुरक्षा एअर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है।