एअर इंडिया के विमान ने कुछ सेकेंड के लिए भेजा हाईजैक अलर्ट, हुई इमरजेंसी लैंडिंग: रिपोर्ट
फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को बुधवार को सुरक्षा अलर्ट के बाद डायवर्ट कर जयपुर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराया गया। एयरपोर्ट से जुड़े एक सूत्र ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' को बताया कि विमान से हाइजैकिंग का अलर्ट मिला था। बकौल रिपोर्ट्स, पायलट ने कुछ सेकेंड के लिए 'स्क्वॉक 7500' कोड (हाइजैकिंग का संकेत) भेजा।