एअर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, 2 घंटे से त्रिची के आसमान में लगा रहा चक्कर
शुक्रवार को तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट से शारजाह (यूएई) के लिए उड़ी एअर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई और विमान दो घंटे से त्रिची के आसमान में चक्कर लगा रहा है। 141 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान में हाइड्रॉलिक फेलियर हुआ है। एयरपोर्ट पर 20 से अधिक ऐम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हैं।