एअर इंडिया को ज़िंदा रखना हमारी ज़िम्मेदारी नहीं: सिंगापुर के MP ने करोड़ों की फंडिंग पर उठाए सवाल
सिंगापुर के सांसद केनेथ तिओंग ने लगातार घाटे में चल रही एअर इंडिया द्वारा अपने मालिकों सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) और टाटा संस से $1.5 बिलियन (₹14,000-करोड़+) मांगने की आलोचना की है। बकौल तिओंग, SIA सिंगापुर के करदाताओं के पैसे से कंपनी को फंड करेगी। उन्होंने कहा, "एअर इंडिया को ज़िंदा रखने की ज़िम्मेदारी...किसी की नहीं है...खासकर सिंगापुर के नागरिकों की।"