एअर इंडिया क्रैश को लेकर इंटरनैशनल मीडिया की रिपोर्ट्स की जांचकर्ता AAIB ने की निंदा
एयरक्राफ्ट ऐक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने एअर इंडिया प्लेन क्रैश को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की 'बिना सत्यापन वाली चुनिंदा' रिपोर्टिंग की निंदा की है। ब्यूरो ने कहा, "यह भारतीय एविएशन इंडस्ट्री को लेकर जनता के बीच डर पैदा करने का समय नहीं है।" दरअसल, यूएस के 'वॉल स्ट्रील जर्नल' ने दावा किया है कि पायलट ने फ्यूल कट किया था।