एअर इंडिया क्रैश रिपोर्ट में छिपाई गई बड़ी जानकारी, पायलटों के दावे के बाद पलट सकती है पूरी थ्योरी
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने अहमदाबाद एअर इंडिया क्रैश की अंतरिम रिपोर्ट में कॉकपिट वॉर्निंग डेटा को छिपाने का आरोप लगाया है। बकौल संस्था, इंजन बंद होने से पहले इलेक्ट्रॉनिक खराबी हुई थी जिससे कई चेतावनी संदेश आने चाहिए थे पर इसका ज़िक्र रिपोर्ट में नहीं है। गौरतलब है, पूर्व में दुर्घटना के लिए पायलटों को दोषी ठहराया गया था।