एअर इंडिया ने एक ही दिन में 7 फ्लाइट्स कीं रद्द, इनमें से 6 हैं बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
एअर इंडिया ने मंगलवार को तकनीकी खराबी और प्लेन उपलब्ध न होने जैसे कारणों के चलते दिल्ली-पेरिस और अहमदाबाद-लंदन की उड़ानें समेत 7 इंटरनैशनल फ्लाइट्स रद्द कर दीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 6 बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर हैं। गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ एअर इंडिया का विमान 787-8 ड्रीमलाइनर था।