एअर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए फिटनेस नियम किए सख्त, वज़न बढ़ने पर कट सकती है सैलरी
एअर इंडिया 1 मई से 'केबिन क्रू स्वास्थ्य व फिटनेस अनुपालन नीति' लागू करने जा रही है। इसके तहत क्रू मेंबर्स का 18-24.9 के बीच बीएमआई 'आदर्श' और 25-29.9 के बीच को 'ओवरवेट' की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, 'मोटापे' की श्रेणी में आने वालों को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया जाएगा और उनके वेतन में कटौती की जाएगी।