एअर इंडिया ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बदली, अब 65 साल में रिटायर होंगे पायलट
एअर इंडिया ने अपने पायलटों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 65 साल और नॉन-फ्लाइंग स्टाफ के लिए 60 साल करने का फैसला किया है। वर्तमान में दोनों की रिटायरमेंट उम्र 58 साल है और यह घोषणा कंपनी के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने टाउनहॉल में की। वहीं, एयरलाइन में करीब 24,000 कर्मचारी हैं जिनमें 3,600 पायलट और 9,500 केबिन क्रू शामिल हैं।