एअर इंडिया ने कर्मचारियों के लिए लाया स्टॉक ऑप्शन प्लान, परफॉर्मेंस के बदले मिलेगी हिस्सेदारी
टाटा ग्रुप की एअर इंडिया ने ‘परफॉर्मेंस-लिंक्ड स्टॉक ऑप्शन प्लान (PSOP) 2026’ पेश किया है जिसके तहत पायलट, इंजीनियर और सीनियर मैनेजमेंट को कंपनी के शेयर दिए जाएंगे। इसके तहत करीब 22.7 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे जो कुल इक्विटी का 0.25% हैं। यह योजना कर्मचारियों के प्रदर्शन से जुड़ी होगी, यानी टारगेट पूरे न होने पर कम शेयर मिलेंगे।