एअर इंडिया ने गांजा मामले के बाद सभी पायलटों के लिए अनिवार्य किया डोप टेस्ट
रॉयटर्स ने इंटरनल मेमो के हवाले से बताया है कि फुकेत-दिल्ली फ्लाइट का पायलट गांजा टेस्ट में पॉज़िटिव मिलने के बाद एअर इंडिया ने अपने सभी पायलटों के लिए सब्सटेंस स्क्रीनिंग शुरू करने का फैसला किया है। टेस्ट में विमानन नियमों के तहत प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया 13 अगस्त से लागू की गई है।