एअर इंडिया ने लीसा रे के पिता को मेडिकल छूट देने से किया इनकार, उन्होंने की आलोचना
अभिनेत्री लीसा रे ने टिकट कैंसल करने के बाद मेडिकल छूट नहीं देने पर एअर इंडिया की आलोचना की है। उन्होंने बताया, "मेरे पिता 92 वर्ष के हैं...उनकी खराब सेेहत के कारण...मैंने टिकट कैंसल की थी।" उन्होंने कहा, "डॉक्टर के लेटर के बावजूद उन्होंने मेडिकल छूट नहीं दी...सहानुभूति कहां है?" लीसा के पोस्ट पर एअर इंडिया ने जवाब दिया है।