एअर इंडिया ने लखनऊ से दिल्ली की 2 उड़ानें 25 दिनों के लिए कीं रद्द
एअर इंडिया ने लखनऊ से दिल्ली के बीच उड़ने वाली 2 फ्लाइट्स 25 दिनों (21 जून से 15 जुलाई) तक के लिए रद्द कर दी हैं। फिलहाल, फ्लाइट्स रद्द करने की वजह ऑपरेशन कारणों को बताया गया है। इन फ्लाइट्स में जिन लोगों के टिकट बुक हैं उन्हें रिफंड व दोबारा यात्रा करने का विकल्प दिया जा रहा है।