एअर इंडिया ने शुरू किया सस्ता 'बेसिक फेयर', अब इकोनॉमी टिकट में नहीं मिलेगा फ्री मील
एअर इंडिया ने बजट यात्रियों के लिए नया 'बेसिक फेयर' लॉन्च किया है। इस फेयर के तहत इकोनॉमी क्लास में टिकट की कीमत कम होगी, लेकिन यात्रियों को मुफ्त भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि, 15 किलोग्राम चेक-इन बैगेज, 7 किलोग्राम केबिन बैगेज और चाय/कॉफी की सुविधा जारी रहेगी। फिलहाल यह फेयर चुनिंदा घरेलू रूट्स पर उपलब्ध है।