एअर इंडिया व इंडिगो ने बांग्लादेश के लिए रद्द कीं उड़ानें, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बांग्लादेश में आई राजनीतिक भूचाल के बाद एअर इंडिया व इंडिगो ने वहां के लिए तत्काल प्रभाव से उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया ने कहा, "रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्ज में हम एक बार की छूट दे रहे हैं। हमसे 011-69329333/011-69329999 पर संपर्क कर सकते हैं।" इंडिगो ने ढाका के लिए मंगलवार की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।