एअर इंडिया 2023 में करेगी 4,200 से अधिक केबिन क्रू और 900 पायलट की भर्ती
एअर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह 2023 में 4,200 से अधिक केबिन क्रू ट्रेनी और 900 पायलट की भर्ती करने की योजना बना रही है। हाल ही में कंपनी ने एयरबस-बोइंग से 540 प्लेन खरीदने पर डील की थी। मई 2022 से 2023 के बीच एअर इंडिया 1,900 से ज़्यादा केबिन क्रू की भर्तियां कर चुकी है।