एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन-कोच्चि फ्लाइट में उड़ान के बीच कॉकपिट में मिला पक्षी
एअर इंडिया एक्सप्रेस की बहरीन-कोच्चि फ्लाइट में 15 जुलाई को उड़ान के बीच कॉकपिट में एक जीवित पक्षी पाया गया था। पक्षी को विमान के को-पायलट की तरफ वाले ग्लव कंपार्टमेंट में उस समय देखा गया जब विमान 37,000-फीट की ऊंचाई पर था। विमान की कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग हो गई थी लेकिन डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।