एअर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स ने वापस ली हड़ताल, हटाए गए 25 कर्मी किए जाएंगे बहाल
एअर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स ने एयरलाइन द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली है। वहीं, एयरलाइन बर्खास्त किए गए 25 क्रू मेंबर्स को भी बहाल करेगी। दरअसल, अंतिम समय पर क्रू मेंबर्स के सिक लीव लेने के चलते कई उड़ानें रद्द हुईं थीं जिसके बाद इन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था।