एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द कीं 75 उड़ानें, कहा- रविवार तक सामान्य होंगे हालात
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने क्रू मेंबर्स की कमी के कारण शुक्रवार को लगभग 75 उड़ानें रद्द कर दीं और शनिवार को भी 45-50 उड़ानें रद्द की जा सकती हैं। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया है कि रविवार तक हालात सामान्य होने की संभावना है और इससे कंपनी को करीब ₹30 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।