एअर इंडिया करेगी एयर एशिया इंडिया का अधिग्रहण, प्रस्ताव को सीसीआई ने दी मंज़ूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टाटा के स्वामित्व वाली एअर इंडिया द्वारा एयर एशिया इंडिया के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। वर्तमान में एयर एशिया इंडिया में टाटा संस की 83.67% हिस्सेदारी है जबकि बाकी एयर एशिया इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (एएआईएल) के पास है। गौरतलब है एअर इंडिया ने अप्रैल में अधिग्रहण का प्रस्ताव पेश किया था।

Load More