एअर इंडिया के टिकटों पर गलत तरीके से छापा गया इंफाल एयरपोर्ट का नाम, उठी जांच की मांग
मणिपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार इमो सिंह ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर एअर इंडिया के कुछ टिकटों में इंफाल एयरपोर्ट का नाम छापने में हुई गलती को लेकर जांच की मांग की है। बकौल सिंह, टिकटों में इंफाल के एटीओ ऑफिस का उल्लेख एअर इंडिया, एटीओ इंफाल एयरपोर्ट, लमका के रूप में किया गया।