एअर इंडिया के पायलट ने 'ड्यूटी खत्म' कहकर विमान उड़ाने से किया इनकार; 100 यात्री फंसे
राजकोट (गुजरात) एयरपोर्ट पर रविवार रात 3 बीजेपी सांसद समेत लगभग 100 यात्री फंस गए क्योंकि दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट ने अपनी 'ड्यूटी खत्म' होने की बात कहकर विमान उड़ाने से मना कर दिया। वहीं, उड़ान रद्द होने से पहले यात्रियों ने दो घंटे तक इंतज़ार किया।