एअर इंडिया के विमान में यात्री ने पी थी सिगरेट, एक यात्री ने महिला के कंबल पर किया था पेशाब
डीजीसीए के अनुसार, 6 दिसंबर को एअर इंडिया की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट के टॉयलेट में शराब के नशे में एक यात्री ने धूम्रपान किया था। यह वही उड़ान है जिसमें एक यात्री ने नशे में एक महिला के कंबल पर पेशाब किया था। वहीं, 26 नवंबर को एक शख्स ने एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में महिला पर पेशाब किया था।