एअर इंडिया ने इज़रायल व हमास की जंग के बीच 14 अक्टूबर तक रद्द कीं तेल अवीव की सभी उड़ानें
एअर इंडिया ने इज़रायल व हमास की जंग के बीच तेल अवीव (इज़रायल) आने-जाने वाली सभी उड़ानों को 14 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सलामती के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है और जिन यात्रियों के पास इस अवधि की कन्फर्म्ड टिकट हैं उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।