एअर इंडिया ने कार्यस्थल पर धूम्रपान, नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगाया
टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया ने कार्यस्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एअर इंडिया के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि उपरोक्त आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कंपनी किसी तरह की राहत नहीं देगी। बकौल त्रिपाठी, उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों को 'उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा।'