एअर इंडिया व विस्तारा के विलय को सिंगापुर ने दी सशर्त मंज़ूरी
सिंगापुर के प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (सीसीसीएस) ने एअर इंडिया और विस्तारा के विलय को सशर्त मंज़ूरी दे दी है। सीसीसीएस ने कहा कि नियामक की प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा दी गई प्रतिबद्धताएं पर्याप्त हैं। गौरतलब है कि टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम के तहत विस्तारा स्थापित हुई थी।