एअर इंडिया विमान के टेक्नीशियन्स ने वापस ली हड़ताल

एअर इंडिया के विमानों की मरम्मत और रखरखाव करने वाली कंपनी एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज़ लिमिटेड के टेक्नीशियन्स ने मंगलवार (23 अप्रैल) को प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। कुछ मांगों को कंपनी द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद टेक्नीशियन्स ने यह निर्णय लिया है। 7 वर्षों से प्रमोशन व पे स्ट्रक्चर में बदलाव न होने को लेकर टेक्नीशियन्स नाराज़ थे।

Load More