एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में निकली 1652 पदों पर भर्ती, ₹60,000/माह मिलेगा वेतन
एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएएसएल) में कस्टमर सर्विस एग्ज़िक्यूटिक समेत 1652 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आयुसीमा 28-55 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार अलग-अलग तारीखों पर आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं जिससे संबंधित सभी जानकारियां एआईएएसएल की आधिकारिक वेबसाइट aiasl.in पर उपलब्ध हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पदों के अनुसार ₹18,840-₹60,000/माह वेतन दिया जाएगा।