एआई की तरफ शिफ्ट करने के बीच फोनपे ने 60% तक घटाई कस्टमर सपोर्ट स्टाफ की संख्या
फोनपे की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले 5 साल में अपने 60% कस्टमर सपोर्ट स्टाफ की छंटनी कर दी है। कंपनी ने बताया कि उसने ऑटोमेटेड कस्टमर सर्विस और एआई चैटबॉट के चलते ऐसा किया है। गौरतलब है कि एक समय कंपनी में कस्टमर सपोर्ट स्टाफ्स की संख्या 1,100 थी जो घटकर 400 हो गई है।