एआई की मदद से काम करने का समय हो सकता है कम, हफ्ते में 3 दिन काम करना संभव है: बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने नौकरियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के खतरे के बारे में बात करते हुए कहा है कि एआई से नौकरियां जाएंगी नहीं बल्कि इंसानों के काम करने का समय कम हो जाएगा। गेट्स ने कहा कि एआई की मदद से सप्ताह में तीन दिन काम करने के चलन की शुरुआत हो सकती है।