एआई चैटबॉट ने उन 20 जॉब के बताए नाम जिनमें कर्मचारियों की जगह ले सकता है जीपीटी-4
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट चैटजीपीटी के हालिया वर्ज़न जीपीटी-4 से एआई इन्फ्लुएंसर रोवान चेउंग ने कहा, "उन 20 रोज़गार के बारे में बताइए जिनमें जीपीटी-4 कर्मचारियों की जगह ले सकता है।" जीपीटी-4 ने इसके जवाब में 'डेटा एंट्री क्लर्क', 'कॉपीराइटर', 'टेलीमार्केटर', 'प्रूफरीडर', 'ट्रैवल एजेंट', 'कंटेंट मॉडरेटर', 'वर्चुअल असिस्टेंट', 'सोशल मीडिया मैनेजर', और 'न्यूज़ रिपोर्टर' समेत अन्य नाम बताए।