एआईआर व डीडी के विकास की योजना को मिली मंज़ूरी, 8 लाख लोगों को मिलेंगे फ्री सेट टॉप बॉक्स

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) और दूरदर्शन (डीडी) के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ₹2,539.61 करोड़ की 'प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास' योजना को मंज़ूरी दे दी है। इसके तहत दूरदराज़, जनजातीय, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 8 लाख से अधिक डीडी फ्री सेट टॉप बॉक्स दिए जाएंगे।

Load More