एआईएफएफ ने शाजी प्रभाकरण को महासचिव पद से किया बर्खास्त, उन्होंने इसे बड़ा झटका बताया
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अपने महासचिव शाजी प्रभाकरण पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। प्रभाकरण ने ट्वीट कर इसे बड़ा झटका बताया और कहा, "हमने एक टीम की तरह काम किया। मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगाना गंभीर है।" प्रभाकरण ने कहा कि वह फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए काम करते रहेंगे।