एआईएफएफ पर लगा निलंबन हटाने लिए फीफा के साथ सक्रिय कदम उठाएं: केंद्र सरकार से एससी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह फीफा के साथ 'सक्रिय कदम' उठाए ताकि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर से निलंबन हटाया जा सके और भारत को अंडर-17 महिला विश्व कप की मेज़बानी मिल सके। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया, "फीफा के साथ हमारी 2 बैठकें हुईं। हम एक मंच पर पहुंच गए हैं।"