एआईएमआईएम की हिंदू उम्मीदवार अरुणा ने एमपी निकाय चुनाव में दर्ज की जीत, बनीं पार्षद
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की हिंदू उम्मीदवार अरुणा उपाध्याय खरगौन में जीत दर्ज कर पार्षद बनी हैं। इस जीत पर अरुणा ने कहा, "मेरा मुद्दा जनता की सेवा करना रहा है...मैं हिंदू और मुसलमान जैसी चीज़ों को नहीं मानती हूं क्योंकि सभी इंसान हैं और सब एक होकर रहें, वही अच्छा है।"