एआईएमआईएम ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी के पूर्व नेता फारूक रज़ा को बनाया प्रत्याशी

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आरजेडी के पूर्व नेता फारूक रज़ा को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरजेडी से चुनाव टिकट नहीं मिलने से नाराज़ फारूक रज़ा पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। पाटलिपुत्र सीट के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती और बीजेपी से रामकृपाल यादव उम्मीदवार हैं।

Load More